गंजबासौदा में स्कूल वैन-ऑटो संचालकों का केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
गंजबासौदा,
केंद्रीय विद्यालय ओर स्कूल वैन वाले आमने सामने हो गये है समय नहीं बदला तो हो सकते हैं बच्चे पालक परेशान स्कूल वैन एसोसिएशन एवं अपना ऑटो परिवार यूनियन ने स्कूल समय में परिवहन व्यवस्था को लेकर 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।
एसोसिएशन का कहना है कि स्कूल समय में परिवहन व्यवस्था में बदलाव को लेकर दिए गए आवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी के विरोध में स्कूल वैन एवं ऑटो बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। पत्र में अभिभावकों और बच्चों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात भी कही गई है।
अब सवाल यह है कि स्कूल परिवहन व्यवस्था को लेकर उठे इस विवाद का समाधान कब और कैसे होगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें