नामचीन Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली भारी खामी,केस दर्ज_ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 23 अगस्त 2026

नामचीन Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली भारी खामी,केस दर्ज_

_इंदौर के नामचीन 'DP Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली भारी खामी,केस दर्ज_

इंदौर:
 कहावत है सब्जी वाले वाट मार देते है,, लेकिन मामूली रेट वाली सब्जी अगर गोल्ड वाले ऐसा कर रहे तो कितना कमाते होंगे या अभी तक कितने कमाते होंगे सफेद चोले में ,, चर्चा में है,,मध्यप्रदेश में इंदोर शहर 
एक  के प्रतिष्ठित रेसकोर्स रोड स्थित 'DP आभूषण' (डीपी ज्वेलर्स) नामक  शोरूम में नापतौल विभाग (नापतौल निरीक्षक दल) ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार एक जागरूक ग्राहक की शिकायत पर जब नापतौल विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी, तो शोरूम की इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।_
*_ग्राहक की सतर्कता से खुला मामला_
_जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ज्वेलरी खरीदने के इरादे से रेसकोर्स रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचा था। सोने-चांदी के आभूषणों का वजन कराते समय ग्राहक को मशीन के कांटे पर संदेह हुआ। जब उसने विरोध दर्ज कराया और अपने स्तर पर वजन को लेकर सवाल उठाए, तो शोरूम प्रबंधन टालमटोल करने लगा। इसके बाद ग्राहक ने तुरंत विधिक मापविज्ञान (नापतौल विभाग) को इस धांधली की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नापतौल विभाग की टीम तुरंत रेसकोर्स रोड स्थित शोरूम पहुंची। अधिकारियों ने जब अपनी मानक बाट-माप प्रणाली (Standard Weights) से शोरूम की वजन मशीन की जांच की, तो उसमें भारी अंतर और तकनीकी खामी पाई गई, सील और सर्टिफिकेट भी निकले मिले।_
_सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में मिलीग्राम का भी अंतर ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ता है, ऐसे में इतनी बड़ी चूक सामने आने पर हड़कंप मच गया।_
_नापतौल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वजन मशीन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण (केस) दर्ज कर लिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों का नियमित कैलिब्रेशन और सीलिंग होना अनिवार्य है। इस तरह की लापरवाही या गड़बड़ी से ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग अब शोरूम की अन्य मशीनों की भी जांच कर रहा है, और नियमानुसार जुर्माना व आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य आभूषण कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है।_

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज