पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई— 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 26 अगस्त 2026

पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई— 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त


*गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई— 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया।
*कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:*
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया 
👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी।
👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर।
👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर।
👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा।
👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा।
👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा।
👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज