मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्त जिला एवं ब्लॉकों में सड़क निर्माण एवं रखरखाव के प्रति भाजपा सरकार की और सफलता तथा सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों के विरोध में एक सांकेतिक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के द्वारा नगर की सड़क के गड्ढों को चिन्हित कर वहां जाकर सांकेतिक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने गड्ढों पर अगरबत्ती लगाकर फूल माला चढ़ाकर यह प्रार्थना की कि भाजपा सरकार की लापरवाही से उत्पन्न सड़कों के गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से क्षेत्र की जनता की रक्षा हो एवं भाजपा की सरकार को ईश्वर सद्बुद्धि दे कि वह आम जन को मुसीबत बन रहे सड़क के गड्ढों को शीघ्र अति शीघ्र भरवाए l कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विकास शर्मा, बाबू भाई पिंगले,नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास, भगवानदास शर्मा, मनी अहिरवार, हरीश भावसार गौरव शर्मा, रवि यादव,बृजेश लोधी मिथुन पालीवाल,डॉक्टर पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे l
गंजबासौदा,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें