अभाविप की नवीन कार्यकारिणी का गठन, रितिक शर्मा बने नगर मंत्री
गंजबासौदा ,
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के नगर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जिसके उपरांत नवीन कार्यकारिणी 2026 - 27 का गठन किया गया।
प्रांत कार्यसमिति सदस्य योगेश रघुवंशी ने बताया मीडिया कम्प्यूटर कॉलेज में आयोजित 1 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन कीकार्यशैली से अवगत करवाया। प्रशिक्षण वर्ग उपरांत आयोजित नगर कार्यकारिणी घोषणा में प्रांत कार्यसमिति सदस्य योगेश रघुवंशी एवं जिला संयोजक गोविन्द रघुवंशी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में रितिक शर्मा को नगर मंत्री बनाया गया है साथ ही अभिषेक रघुवंशी, भगवंत पाल, देवांश सोनी, पार्थ रघुवंशी, शिवम बघेल, अंशुल शर्मा, आदित्य मुन्ना रघुवंशी, हर्षित अरोरा, दिव्यांशु शर्मा, रितिक तिवारी, अंश गुप्ता, सनी राठौर, अनुराग पलोड, उत्कर्ष दिवाकर, पीयूष गुप्ता, जीवन लोधी, साहिल शर्मा, सौरभ शर्मा, कान्हा दुबे, ओम, अरमान, गौरांगी द्विवेदी, आयुषी चक्रवर्ती सहित अन्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें