गंजबासौदा,
श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गंजबासौदा में पूर्व प्राचार्य के सेवानिवृत होने पर आज *डॉ. पीयूष दुबे* ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि डॉ. पीयूष दुबे ने कंप्यूटर साइंस विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है एवं कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में उनके शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इसके अलावा उन्हें पूर्व में भारत सरकार नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड संस्था इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म और हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश एवं सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पुणे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विषय में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए इंटरनेशनल एजुकेशनल अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका कुशल नेतृत्व, छात्र-छात्राओं के मध्य सहयोगात्मक रवैया एवं अपने साथियों के साथ समन्वय स्थापित करने का गुण निश्चित ही महाविद्यालय को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें