मानौरा में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा श्री जगदीश स्वामी रथयात्रा मेला - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

मानौरा में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा श्री जगदीश स्वामी रथयात्रा मेला

मानौरा में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा श्री जगदीश स्वामी रथयात्रा मेला
विदिशा, 
 विदिशा/
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मानौरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगदीश स्वामी रथयात्रा मेले का आयोजन 15 से 17 जुलाई  तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन के पहुंचने की संभावना है।
मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में मेला आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बुधवार 8 जुलाई  की दोपहर 12 बजे  से ग्राम पंचायत भवन, मानौरा (तहसील ग्यारसपुर) में बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेकर अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों एवं तैयारियों पर चर्चा करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर ग्राम पंचायत भवन, मानौरा में उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि रथयात्रा मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज