*जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना आदेश जारी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 29 जुलाई 2026

*जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना आदेश जारी


कलेक्टर ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

विदिशा, 
 प्रशासनिक कार्यसुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता द्वारा जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के कार्य आवंटन में व्यापक बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। 
 आदेश के अनुसार आगामी आदेश तक संबंधित अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों एवं राजस्व न्यायालयों में न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार *श्री अरविंद कुमार यादव,* जो वर्तमान में तहसीलदार बासौदा के पद पर पदस्थ थे, उन्हें तहसीलदार गुलाबगंज पदस्थ किया गया है, जहां वे न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों का निर्वहन करेंगे।
 *श्री अतुल श्रीवास्तव* को स्थानांतरण उपरांत उपस्थित होने पर तहसील गंजबासौदा में न्यायालयीन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 *श्रीमती सविता पटेल,* जो अब तक भू-संसाधन प्रबंधन में कार्यरत थीं, उन्हें अतिरिक्त तहसीलदार बासौदा के रूप में न्यायालयीन कार्यों का दायित्व दिया गया है।
वहीं *श्रीमती पलक पींडा* को तहसीलदार गुलाबगंज से स्थानांतरित कर तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
 *श्री दिलीप चौरसिया* को स्थानांतरण उपरांत उपस्थित होने पर तहसीलदार लटेरी के न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि श्री *जगनप्रसाद सौर* को लटेरी से अतिरिक्त तहसीलदार नटेरन में न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए पदस्थ किया गया है।
 *नायब तहसीलदारों के स्तर पर* भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। श्री ऋषभ परतेती को नायब तहसीलदार लटेरी पदस्थ करते हुए गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ वृत्त शाहखेड़ा के न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं।
 *श्री दोजीराम अहिरवार* को नायब तहसीलदार सिरोंज बनाया गया है, जहां वे गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ मंडल-4 के न्यायालयीन कार्यों का दायित्व संभालेंगे।
 *श्री रतिराम अहिरवार* को नायब तहसीलदार बासौदा में यथावत रखते हुए गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ वृत्त उदयपुर के न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार *श्री अनुराग रावत* को नायब तहसीलदार कुरवाई पदस्थ किया गया है, जहां वे गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ वृत्त पीकलोन के न्यायालयीन कार्यों का निर्वहन करेंगे।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज