गंजबासौदा,
नेत्र शिविर नागरिक समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ द्वारा लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय नेमीचंद जैन की प्रथम पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती सरला जैन और उनके पुत्र संजय कुमार जैन, सिद्दार्थ कुमार जैन , चंद्रानन जैन, सौरभ जैन व परिवार के विशेष सहयोग से हितकारिणी धर्मशाला मे 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेत्र शिविर का निशुल्क कैंप आयोजित किया गया ! समिति द्वारा परिवार के सदस्यों का सम्मान शाल श्री फल और फूल माला पहनाकर किया गया और सहयोग के लिये आभार माना !
शिविर में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर हरि प्रसाद भोपाल से आए डॉक्टर हितेश नेचलानी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर , नीतू श्रीवास्तव और .कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर दीपक कुशवाह ने 76 मरीजों की ओपीडी की गई इसमें से 44 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बस द्वारा सेवा सदन बैरागढ़ भेजा गया एवं 20 नेत्र रोगियों को जांच पश्चात निशुल्क दवाइयां दी गई तथा 12 नेत्र रोगियों को चश्मा बनवाने के लिए परामर्श दिया गया व दवाईया वितरित की गई
इस मौके पर नेत्र शिविर नागरिक समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह, समिति के सह सचिव विनीत अरोरा, ब्लड प्रेशर जांच सहयोगी महेंद्र सिंह सूर्यवंशी , सुरेश ताम्रकार , दया शंकर जायसवाल, सतपाल तनवानी , हरिसिंह ठाकुर प्रकाश महेश्वरी, राम गोपाल गुप्ता , नेतराम मिश्रा, नाटू भाई , लाल बहादुर ताम्रकार , , जितेंद्र दांगी , देवी प्रसाद भावसार, हेमंत राय, रवीन्द्र जैन , प्रकाश वाधवानी खेम चद मेहता, देवी लाल कुशवाह , प्रेम नारायण हितकारिणी धर्मशाला मैनेजर रामबाबू दुबे व लायंस क्लब से विजय अरोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रबींद्र जैन ने व आभार विनीत अरोरा ने माना !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें