गंजबासौदा
शहर में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर "मेरा शहर–मेरी जिम्मेदारी" अभियान के दरमियान कल सुबह नगर पालिका के वॉर्ड क्रमांक 03 एवं कल शाम को वार्ड क्रमांक 05 में और आज सुबह वार्ड 04 में विभिन्न स्थानों पर जन चौपाल आयोजित कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गईं और यह देखने में आया कि चाहे तेज़ धूप हो चाहे तेज़ बारिश हो लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने से ना ही धूप और ना ही बारिश रोक सकी । युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अपूर्व जैन ने बताया कि इस दौरान सामने आया कि आज भी कई परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वहीं स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर लोगों में व्यापक नाराजगी देखने को मिली।
अभियान के दौरान नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों की सूची तैयार की गई और कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर भी कराया जा रहा है । आयोजकों ने बताया कि सूची तैयार होते ही प्रशासन को सौंपकर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया जाएगा। उनका कहना है कि पहले संवाद के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा, लेकिन यदि समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि तिवारी, पार्षद सौदान सिंह यादव, सुनील बाबू पिंगले, बी डी शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास, अनिल पाठक, पार्षद राहुल ठाकुर, पार्षद मणिभाई अहिरवार, पार्षद मंजू कुशवाह, मिथुन पालीवाल, सुजीत सराठे, ब्रजेश महाराज, विष्णु महाराज, शेरू राजपूत, अभिनव शर्मा, विनीत यादव, आदिल खान, अमित बघेल, अभिषेक, चंकी, मनीष, सत्यम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
अभियान के अगले चरण में बुधवार सुबह वार्ड क्रमांक 06 में जन चौपाल आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे बीजासन मात मंदिर गली में एवं शाम 06 बजे से भी वार्ड नंबर 06 मे ही अन्य स्थान पर पहुंच कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें