📰 प्रेरणादायी जनसेवा का अनुपम उदाहरण
शासकीय हाई स्कूल फ्रीगंज गंजबासौदा
गंजबासौदा,
मारवाड़ी होटल परिवार द्वारा शासकीय हाई स्कूल फ्रीगंज के कक्षा 6- 7-8- 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में उपयोग हेतु रेनकोटआज वितरित किए गए। इस पुनीत सेवा कार्य में श्री रमेश कुमार अग्रवाल श्री महेश कुमार अग्रवाल श्री शुभम अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा।
यह परिवार वर्षों से समाजसेवा की भावना के साथ विद्यालय के निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्वेटर मिष्ठान नाश्ता तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करता आ रहा है। उनका यह सतत सेवा-भाव समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय परिवार मारवाड़ी होटल परिवार के इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य की हार्दिक अनुमोदना करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु सुख समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
समाज के सभी सक्षम नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि वे भी अपने आसपास के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए समय-समय पर आगे आएँ। आपकी छोटी-सी सहायता किसी बच्चे के जीवन में नई आशा आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का आधार बन सकती है।
"सेवा का सबसे सुंदर रूप वही है, जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बनकर खिल उठे।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें