संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला का आयोजन
विदिशा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष में जिला भाजपा कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी डा. राहुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महाराज सिंह दांगी ने की । इस दौरान उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को एक दिशा दी उन्होंने लोगों को धर्म से जोड़े रखा,उन्होंने समाज की एकता समरसता के लिए अपनों के बीच रहकर कठिन समय में भी सहकर भी समाज को एक रखा।
मुख्य अतिथि विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि संत रविदास ने तमाम यातनाएं सही लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सागर के पास 100 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर, शोध संग्रहालय बनाया जा रहा है। जहां उनके जीवन पर आधारित शोध किया जाएगा। जिससे उनके बारे में अधिक जानकारी हो सके।
जिला महामंत्री श्री अनिल सोनकर ने संत रवि दास जयंती पर होने वाले आगामी संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री श्री बलवीर रघुवंशी ने संत रवि दास का जीवन दर्शन साझा किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संयोजक कमलेश मैहर ने किया। अंत में आभार व्यक्त समरसता टोली के सहसंयोजक राजेश प्रभाकर ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, जिला महामंत्री श्री अनिल सोनकर, बलवीर रघुवंशी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंशुलेखा भावसार,श्रीमती अंजलि यादव ,श्रीमती गायत्री रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे,श्री संदीप ठाकुर, दुष्यंत धाकड़ , मुकेश चौकसे , सुरेंद्र चौहान, प्रशांत खत्री,श्री दिनेश कुशवाह, रामेश्वर शर्मा, निरपत सिंह कुशवाह,, राकेश कटारे,श्री संयोग श्रीवास्तव , जय ठाकुर, संतोष पेंटर एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें