पुलिस की जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, दो स्थानों से 16 आरोपी गिरफ्तार, ₹25,700 नगद बरामद - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 15 जुलाई 2026

पुलिस की जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, दो स्थानों से 16 आरोपी गिरफ्तार, ₹25,700 नगद बरामद

 सिरोंज पुलिस की जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, दो स्थानों से 16 आरोपी गिरफ्तार, ₹25,700 नगद  बरामद*
सिरोंज
 पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹25,700 नगद एवं 104 ताश के पत्ते जप्त किए गए। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
दिनांक 12.07.2026 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भौरिया में कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिरोंज पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से ₹8,530 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इस संबंध में थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 की रात्रि में ही मुखबिर से सूचना मिली कि सिरोंज के नयापुरा क्षेत्र में जगदीश कुशवाह के घर के बाहर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से ₹17,170 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिरोंज के नेतृत्व में की गई।
*गिरफ्तार
1. फैज खां पिता शौकत अली  नि. सिरोंज विदिशा 
2. विनोद कुशवाह पिता रमेशबाबू कुशवाह नि. सिरोंज विदिशा 
3. बलजीत यादव पिता कैलाश यादव  नि. सिरोंज विदिशा 
4. सचिन यादव पिता मांगीलाल यादव नि. सिरोंज विदिशा 
5. बंटी नामदेव पिता पप्पूलाल नामदेव नि. सिरोंज विदिशा 
6. सुनील शर्मा पिता रामश्वरूप शर्मा नि.सिरोंज विदिशा 
7. राजू कुशवाह पिता रतनलाल कुशवाह नि. सिरोंज विदिशा 
8. प्रियांश कुशवाह पिता महेश कुशवाह नि. सिरोंज विदिशा 
9. जगदीश कुशवाह निवासी सिरोंज विदिशा 
10. माखन कुर्मी पिता लच्छीराम कुर्मी नि.सिरोंज विदिशा 
11. रामप्रताप गौर पिता मथुरा प्रसाद गौर नि.सिरोंज विदिशा 
12. शिवनारायण कुर्मी दीवान सिह कुर्मी नि. सिरोंज विदिशा 
13. शीतल गौर  पिता भैयालाल गौर निवासी सिरोंज विदिशा 
14. दिलीप गौर पिता साताराम गौर निवासी सिरोंज विदिशा 
15. पप्पू यादव पिता राजासाहब यादव नि. सिरोंज विदिशा 
16. सोनी जैन पिता मिट्ठूलाल जैन नि. सिरोंज विदिशा
➡️कुल आरोपी गिरफ्तार: 16
➡️ताश के पत्ते: 104
➡️नगद राशि: ₹25,700
कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुन्देला, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र लोधी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक विजय शर्मा, धनसिंह, शंशाक पाठक, विष्णु तोमर, वीरेन्द्र धाकड़, टीकम यादव तथा सैनिक अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज