गंजबासौदा कपड़ा व्यापारी की दुकान से चोरी, महिला चोर cctv में कैद
गंजबासौदा:
बेरोज़गारी किस कदर बढ़ गई है की महिलाओं को भी चोरी करना पड़ रही आखिर एक महिला की क्या मजबूरी हो सकती है बढ़ती मंहगाई , बढ़ते शोक ख़र्च भी कारण हो सकते हैं बरेट रोड स्थित लेडीफिट शोरूम में चोरी की एक वारदात सामने आई है। दुकानदार का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाला एक गिरोह क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहा है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गिरोह की एक महिला दुकान के अंदर ग्राहक बनकर दाखिल हुई थी। महिला ने शातिराना अंदाज़ में दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर भटकाया और मौका मिलते ही सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला दुकान से लगभग 5,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गई।
CCTV में कैद हुई वारदात
पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें महिला चोरी करते हुए साफ़ दिखाई दे रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं, क्षेत्र के अन्य दुकानदारों से भी ऐसे संदिग्ध गिरोहों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जरूरत है नगर में उधोग की बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही कोई शराब बेचते पकड़ा रहा तो कोई जुआ सट्टा में तो कोई लूट में ,,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें