गंजबासौदा ,
नीट पेपर लीक मामले में कथित भ्रष्टाचार छात्रों के हित में धरना प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी को ग्रपतार करने पर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा जय स्तंभ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने शामिल होकर युवाओं की आवाज़ को बुलंद किया।
राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की एक और नाकाम कोशिश है। देश का युवा और कांग्रेस के लोग अब डरने वाला नहीं है। सत्ता के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब जवाब देना होगा।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश के करोड़ों युवाओं के सम्मान की लड़ाई है। कांग्रेस के लोग न झुकेंगे, न रुकेंगे और न ही अन्याय के सामने चुप बैठेंगे। धरने पर पूर्व विधायक निशंक जैन, विकास शर्मा, प्रहलाद सिंह रघुवंशी, जगदीश ब्यास, उमेश सोनी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन दुबे,उप ब्लाक अध्यक्ष बी डी शर्मा,बाबू पिंगले,सौरभ दुबे,गोलू सेन , प्रशांत नायक, हरीश भावसार, राहुल ठाकुर,सौरभ दुबे,उमेश सोनी सहित कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें