लोकायुक्त छापा,नामांतरण बंटवारा के नाम पर तीस हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी ग्रपतार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

लोकायुक्त छापा,नामांतरण बंटवारा के नाम पर तीस हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी ग्रपतार


विदिशा/नटेरन 
महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल के मार्गदर्शन में लोकायुक्त भोपाल ने मारा छापा पटवारी ग्रपतार 
ट्रैप दिनांक: 09.07.2026
नाम आवेदक:
श्री प्रमेन्द्र धाकड़,  धनीराम धाकड़, निवासी 
श्री संदीप यादव, पटवारी रावण तहसील नटेरन, 
ट्रैप रिश्वत राशि:
₹30,000/- (तीस हजार रुपये
आरोपी पटवारी  संदीप यादव का निजी कार्यालय तहसील कार्यालय के पीछे नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.)
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 06/07/2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की ,कि उसके पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण एवं फौती संबंधी प्रकरण में कार्यवाही करने के एवज में आरोपी पटवारी  संदीप यादव द्वारा ₹30,000/- की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किया जाना सही पाया गया। तत्पश्चात दिनांक 09.07.2026 को लोकायुक्त भोपाल की टीम द्वारा आरोपी पटवारी  संदीप यादव को उसके निजी कार्यालय में ₹30,000/- की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैपकर्ता अधिकारी:
निरीक्षक  घनश्याम सिंह मर्सकोले
विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल
दल प्रभारी:
निरीक्षक  कविन्द्र सिंह चौहान
* निरीक्षक श्री रजनी तिवारी
* प्रधान आरक्षक श्री मुकेश पटेल
* आरक्षक श्री प्रसनजीत राव
* आरक्षक श्री चैतन्य प्रताप सिंह
* आरक्षक श्री मनोज कुमार मांझी
* आरक्षक श्री यशवंत पटेल
* आरक्षक श्री सतेंद्र बहादुर सिंह
* आरक्षक श्री रवि शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज