जानलेवा हमला व लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹35 हजार का मशरूका बरामद*
गंजबासौदा ,
देहात गंजबासौदा पुलिस ने ग्राम गमाकर में हुए जानलेवा हमले एवं लूट की गंभीर घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹35 हजार कीमत का मशरूका बरामद किया है।
दिनांक 01 जुलाई 2026 को ग्राम गमाकर में जानलेवा हमला कर लूट की घटना घटित होने पर थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 293/2026 अंतर्गत धारा 309(6), 331(7) एवं 317(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसे घटना के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों एवं विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर ₹10,000 नगद, एक सोने की नाक की लौंग एवं सोने के कान के टॉप्स बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹35,000 है। इसके उपरांत तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
👉₹10,000 नगद
👉एक सोने की नाक की लौंग
👉सोने के कान के टॉप्स
👉कुल अनुमानित कीमत : ₹35,000
👉छोटू कुशवाह, पिता बृजेश कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गमाकर।
👉रानू जैन, पिता स्व. सुभाष जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी धूसरपुरा, जैन मंदिर के पास, गंजबासौदा।
👉शैलेन्द्र जैन, पिता सुभाष जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी धूसरपुरा, जैन मंदिर के पास, गंजबासौदा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें