गंजबासौदा,
दिशा म्यूजिकल ग्रुप गंजबासौदा द्वारा
आदमी मुसाफिर है
कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोंसले,मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश जी - पांच महान गायको को श्रद्धांजलि एवं आदरांजली देकर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया
म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान *आदमी मुसाफिर है* का रंगारंग गीत- संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ
उल्लेखनीय है कि दिशा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक सुरेश जैन एवं गायिका श्रीमती बबीता जैन के द्वारा नई प्रतिभाओं को निकालकर उनको मंच प्रदान करना एवं उन प्रतिभाओं को निखारने नृत्य- गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर लगभग 35 प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां हुई एवं अनेकों समाजसेवी, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठनो से राजेश माथुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष विपिन कुमार सुरेश कुमार तनवानी, श्रीमती अंशलेखा भावसार, अभिभाषक संघ अध्यक्ष अमान सिंह राजपूत रिटा. तहसीलदार दिलीप कुमार जड़ियां मुन्ना लाल सोनी एवं पार्षद गण मंजू कुशवाह ,पार्षद जगदीश व्यास पार्षद राहुल ठाकुर पार्षद मनी भाई अहिरवार पार्षद मनीष विश्वकर्मा पार्षद नीलू चौबे पार्षद नारायण सोनी पार्षद सरोज रघुवंशी के पुत्र शुभम रघुवंशी को अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए दिशा म्यूजिक ग्रुप द्वारा शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया
मंच का शानदार संचालन दिशा म्यूजिकल ग्रुप के गायक दीपक दीवाना भोपाल ने किया ओर आभार ग्रुप के संचालक सुरेश जैन ने माना इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर सिंह राजपूत सुरेश तनवानी, जीतेन्द्र जैन साहब,मुकेश सिंह राजपूत , नरेंद्र बैसाखिया , राजेश सक्सेना ,सतनाम सिंह राजपूत,कमाल पाशा माथूर, अभिषेक राजपूत , मेहताब सिंह विश्वकर्मा नीतू चौबे ,रंजना रावत अतुल कुमार गुप्ता जी ,राकेश चौरसिया, लक्ष्य मालवीय,ओजस, तेजस नामदेव, आशीष माथुर, सुरेंद्र सिंह, पलक कुशवाहा
विजय देवरिया जी, के. के. जाटव , बेटी दिव्या माथुर शुभि राजपुत ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी एवं नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये
और वहीं पर सभी गायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी दिशा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक बबीता सुरेश जैन ने दी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें