राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह 29 मार्च को - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 25 मार्च 2026

राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह 29 मार्च को

विदिशा में श्री महाराणा प्रताप राजपूत जागृति समिति द्वारा
युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह 29 मार्च को
युवक-युवती परिचय, विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान सहित तृतीय स्मारिका का होगा  विमोचन
विदिशा।
श्री महाराणा प्रताप राजपूत जागृति समिति द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को स्थानीय रविन्द्रनाथ टैगोर ऑडीटोरियम में तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति की तृतीय संस्करण स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।  आयोजन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर उनके परिचय के साथ-साथ क्षत्रिय सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उक्त कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि 29 मार्च को होने वाले इस आयोजन में जिला एवं प्रदेष से सभी राजपूत सरदारों एवं समाजजनों को सादर आमंत्रित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि विदिशा में समिति का यह तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह  29 मार्च रविवार को स्थानीय रविन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन विदिषा में किया जायेगा।
आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में विवाह योग्य बेटा/बेटियों का परिचय के साथ ही समाज की कम उम्र में हुई विधवा व तलाकषुदा बेटियों को भी आमंत्रित किया गया है, उनका पुनः विवाह हेतु सहयोग किया जावेगा। कार्यक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों से पधारे अथितियों की ठहरने व भोजन व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। 29 मार्च को कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 5 बजे संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे सभी साथ में स्नेहभोज करेंगे। 
उक्त आयोजन को श्री महाराणा प्रताप राजपूत विकास समिति व ट्रस्ट विदिशा, श्री महाराणा प्रताप जागृति समिति विदिशा, श्री महाराणा प्रताप राजपूत समिति विदिशा श्री क्षत्रिय महासभा विदिशा, राष्ट्रीय राजपूत महापंचायत एवं समस्त करणी सेना सरदारों ने बड़ी संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज