धूमधाम से मनाया बाबासाहेब आंबेडकर का जयंती समारोह - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

धूमधाम से मनाया बाबासाहेब आंबेडकर का जयंती समारोह


 

गंजबासौदा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गंज बासौदा द्वारा संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जयंती समारोह मनाया गया | ज्ञात हो स्थानीय अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा कि 1 दिन पूर्व ही भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की एवं जयंती समारोह की तैयारी पूर्ण की | जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं वक्ताओं द्वारा बाबासाहेब के सिद्धांतों की व्याख्या की गई | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों का अनुसरण करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ही है | विधायक लीना संजय जैन ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डाला | मंडल अध्यक्ष सनी भावसार ने बताया की जयंती समारोह के अंतर्गत कई सेवा कार्य नगर क्षेत्र में किए गए हैं एवं प्रत्येक बूथ पर समितियों द्वारा श्रद्धेय बाबा साहब अंबेडकर जी का जयंती समारोह मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जैन टप्पू, देवेंद्र वर्मा ,चंद्रशेखर दुबे, डॉ के के तिवारी, दौलत राम खटीक, प्रभात शर्मा, जितेंद्र मीणा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, प्रयाग रघुवंशी, दीपक चौरसिया, रुपेंद्र शर्मा, राज कुमार मलकानी, राकेश खटीक, मूलचंद अहिरवार, भूपेश अहिरवार, मिंटू अहिरवार, जगदीश खटीक, राजू रायकवार दीपक शर्मा ,नारायण सोनी हेमंत गोस्वामी ,महिला मोर्चा से श्रीमती शशि यादव रीता भावसार सरिता जैन सुमन आचार्य सरिता रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज