कांग्रेस अध्यक्ष पुलिस की तीखी बहस... पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 11 अप्रैल 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पुलिस की तीखी बहस... पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा



 सागर-

व्यापम घोटाला बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने नगर निगम कार्यालय के पहले ही तीन बैरिकेट्स लगा दिए थे।

               इसी बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी अपने कुछ साथियों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ तीनों ही बैरिकेट्स को पाकर किसी दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गई। पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्हें खेल परिसर के पास बलपूर्वक रोक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस वाहनों में भरकर जेल भेज दिया। इस दौरान रेखा चौधरी और उनके साथियों ने सरकार और पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा गिरफ्तारी के पूर्व तीखी बहस व जमकर जद्दोजहद भी हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज