कमलनाथ और कांग्रेस को आतंकी कहे जाने पर कांग्रेस ने, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने थाने में दिया आवेदन
भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सीधी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए गैर जिम्मेदाराना भाषण दिया गया है जो की घोर आपत्ति जनक है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी को आतंकी कहकर उनका और पूरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विरूद्व प्रकरण दर्ज करने के लिए आज श्यामला हिल्स थाने पहंुचकर एफआईआर दर्ज करायी। कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को सौंपे पत्र में कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी और कांग्रेस के प्रति इस तरह के अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना घोर निंदनीय है।
शिवराजसिंह के इस बयान से प्रदेश की नहीं देश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हुआ है। श्री कमलनाथ जी देश के करोड़ों नागरिकों और कांग्रेसजनों का नेतृत्व करते है, उनके प्रति इस तरह की बयानबाजी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्राभारी को सौंपे आवेदन में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान ऐसे गंभीर आरोप लगाना कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाता है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है तो क्या वे किसी को भी आतंकी कह सकते है? क्या प्रदेश का कानून एक सम्मानीय व्यक्ति के प्रति इस तरह की भाषा बोलने की इजाजत देता है? चाहे वह प्रदेश का मुख्यमंत्री हो या आम नागरिक, कानून सभी के लिए एक समान होता है,
मुख्यमंत्री द्वारा पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया गया है। शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जे.पी. धनोपिया, स्वदेश शर्मा, मिथुन सिंह अहिरवार, अभिनव बारोलिया, आनंद जाट, अपराजिता पांडे, कुंदन पंजाबी, डॉ. नीता सिंह, फरजाना खान, पायल कामरानी आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें