शासकीय हाईस्कूल में छात्रों के लिए केरियर काउंसलिंग मेला का आयोजन आयोजित - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

शासकीय हाईस्कूल में छात्रों के लिए केरियर काउंसलिंग मेला का आयोजन आयोजित

शासकीय हाईस्कूल गमाकर में छात्रों के लिए केरियर काउंसलिंग मेला का आयोजन।
गंजबासौदा -- एकीकृत हाईस्कूल गमाकर में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए केरियर काउंसिलिंग मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर श्री मुमताज अहमद और हार्टफुलनेस बासौदा सेन्टर के संचालक श्री स्वदेश शर्मा उपस्थित हुए।
 अहमद ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि मै भी बिहार के एक छोटे से गांव से हूं। और मैंने भी अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई के लिए जरूरी नहीं है कि हम प्राइवेट स्कूल में ही पढ़कर अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं। छात्रों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए हमारी अंग्रेजी, गणित और जनरल नालेज पर अच्छी पकड़ होना चाहिए। कक्षा 9 एवं 10 वेस है इसे मजबूत होना चाहिए।
 स्वदेश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए छात्रों से कहा कि सबसे पहले हमें मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।मन प्रसन्न होगा तो सभी कार्य ठीक से होंगे।मन को स्थिर करने के लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है। मेडीटेशन करने से याददाश्त बढ़ती है और पढ़ने में मन लगता है। हार्टफुलनेस क्लिनिंग से पूरा शरीर और मन साफ और तंदुरुस्त रहता है सुबह-शाम प्रार्थना भी करने को कहा।
शाला प्राचार्य  गोपाल दास पंथी ने छात्रों को एक लक्ष्य निश्चित करने के लिए कहा।आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते है उसका लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए दिन रात परिश्रम करें।उसे हासिल होने तक प्रयत्न करते रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एल आर अहिरवार (जिलाध्यक्ष अजाक्स)ने कहा कि हमें सबसे पहले अपना वेस मजबूत करना है। जिससे हमें मनचाहा विषय कक्षा 11 में मिल सकें और फिर हम अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए दिन रात मेहनत करें । सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
अपूर्वा भारिल्ल और रुचि श्रीवास्तव ने भी छात्रों को अपना वेस मजबूत कर एक लक्ष्य निश्चित करने और उसे पाने के लिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एल आर अहिरवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में - नीरज शर्मा, कोक सिंह रघुवंशी,पाठक जी, धर्मेन्द्र, अरविंद शर्मा,के पी शर्मा,बबलेस महाराज, शतीस लोधी व स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज