आत्मा से परमात्मा बनने का प्रकल्प है, पंच कल्याणक महोत्सव 24 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होगा महा महोत्सव - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

आत्मा से परमात्मा बनने का प्रकल्प है, पंच कल्याणक महोत्सव 24 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होगा महा महोत्सव

पंच कल्याणक महोत्सव में 184 जिन प्रतिमा एक साथ होंगी प्रतिष्ठित, आज निकलेगी घटयात्रा*

*आत्मा से परमात्मा बनने का प्रकल्प है, पंच कल्याणक महोत्सव*

*24 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होगा महा महोत्सव*

गंज बासौदा -
आगामी 24 फरवरी से शुरू होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।  जिसमें कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2008 में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पंच कल्याणक आयोजित हुए थे। अब 18 वर्ष बाद वर्ष 2026 में पुनः श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में नव निर्मित द्वितीय वेदी पर चौबीसी का निर्माण किया गया है, जिसमें अष्टधातु की 72 जिन प्रतिमा विराजमान की जायेंगी और मंदिर प्रांगण में ही मान स्तंभ का निर्माण कर 108 रत्नमयी प्रतिमा विराजमान होंगी। साथ ही विधिनायक सहित अन्य 3 प्रतिमा पाषाण की प्रतिष्ठित होंगी। 
आयोजन समिति द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों को मुनि श्री विमल सागर जी महाराज के आशीष वचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें मुनि श्री ने कर्म सिद्धांत पर अपने प्रवचन दिए। मन पर नियंत्रण करने की सलाह दी, क्योंकि किसी भी अच्छे बुरे कार्य मन से ही प्रारंभ होते हैं। 
*घट यात्रा के साथ आयोजन का होगा शुभारंभ
वहीं 24 फरवरी को घट यात्रा दोपहर 12 बजे से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्योंदा रोड से प्रारंभ होगी जो कि त्योंदा रोड़, जय स्तंभ चौक, नेहरू चौक, सुभाष चौक से महावीर मार्ग होते हुए आयोजन स्थल अयोध्या नगरी (पुरानी गल्ला मंडी) पहुंचेगी। जिसमें बड़ी संख्या में केसरिया वस्त्र पहनकर महिला सिर पर कलश लेकर घट यात्रा में शामिल होंगी। 
*पंच कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम*
25 फरबरी को गर्भ कल्याणक पूर्वार्ध 
26 फरबरी को गर्भ कल्याणक उत्तरार्ध 
27 फरबरी को जन्म कल्याणक महोत्सव 
28 फरबरी को तप कल्याणक महोत्सव 
01 मार्च को ज्ञान कल्याणक महोत्सव 
02 मार्च को मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं नव रथ यात्रा (फेरी) का भव्य आयोजन होगा।
*आयोजन स्थल पर बेरिकेडिंग के बाद भी लगा रहता है, असामाजिक तत्वों का जमघट* 
24 फरवरी से नगर में बड़ा धार्मिक आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है, लेकिन अभी भी आयोजन स्थल के पास ही असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है । जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना हो सकती है। जबकि आयोजन समिति द्वारा पूर्व में ही पुलिस प्रशासन को आयोजन स्थल पर असामाजिक तत्वों के बारे में अवगत करा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज