आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश 13 जोन के मीडिया प्रभारियों की घोषणा।*
भोपाल,
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मिन्हाज आलम को मध्यप्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर और केंद्र नेतृत्व ने एक बार फिर से प्रदेश मीडिया पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
मिन्हाज आलम की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी आला कमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। आलम इससे पहले प्रदेश यूथ विंग और प्रदेश अल्पसंख्यक विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।
2014 से आम आदमी पार्टी में सक्रिय भूमिका में रहते हुए मिन्हाज आलम ने पार्टी के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्य कुशलता और समर्पण ने पार्टी नेतृत्व का विश्वास जीत लिया है।
"मिन्हाज आलम की नियुक्ति से हमें मध्यप्रदेश में पार्टी की आवाज को और भी मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। हम उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" - जीतेन्द्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश प्रभारी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें