अवैध वसूली पर प्रशासन की सख्ती: ग्यारसपुर में आधार ऑपरेटर ब्लैकलिस्ट, मशीन जब्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

अवैध वसूली पर प्रशासन की सख्ती: ग्यारसपुर में आधार ऑपरेटर ब्लैकलिस्ट, मशीन जब्त

अवैध वसूली पर प्रशासन की सख्ती: ग्यारसपुर में आधार ऑपरेटर ब्लैकलिस्ट, मशीन जब्त
गंजबासौदा 
ग्यारसपुर तहसील में संचालित एक आधार केंद्र पर छात्रा से आधार अपडेट के नाम पर 700 रुपये की अवैध वसूली मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन ने तत्परता से जांच कर कार्रवाई की।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ग्यारसपुर से प्राप्त प्रतिवेदन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद संबंधित आधार ऑपरेटर शुभम दुबे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने आधार केंद्र की मशीन जब्त कर केंद्र को तत्काल बंद करा दिया। साथ ही विभागीय स्तर से मशीन को डी-एसोसिएट (DE-Associate) करते हुए ऑपरेटर को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
आधार सेवाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अतिरिक्त शुल्क वसूली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगी जाए या अन्य अनियमितता दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज