गंजबासौदा,
वासूदेव नगर के हाल वेहाल ,
शनिवार दोपहर 3 बजे शहर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित सुहाग लॉज में छापा मारा। जांच के दौरान लॉज के कमरों में युवक-युवतियां मिले। पहले तो नगर में शराब ही गली गली बिक रही थी और अब नया प्रोपंजा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को पांच कमरों में युवक-युवतियों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस खबर के फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन गली में जमा हो गए, जिससे वहां भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर शहर थाना निरीक्षक और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि ये युवक-युवतियां कहां से आए थे और उनके बीच क्या संबंध है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं कोई आपराधिक मामला तो नहीं है।
इस संबंध में शहर थाना निरीक्षक संजय वेदिया ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के सभी होटल और लॉज की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित सुहाग लॉज की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कमरों में युवक-युवतियां पाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि लॉज में 8 लड़के और 10 लड़कियां मिली थीं। सभी बालिग थे। उनसे पूछताछ कर जानकारी ली गई और उन्हें लॉज से ही छोड़ दिया गया। इस मामले की आगे भी जांच की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें