यादव हत्या कांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

यादव हत्या कांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में


बेहलोट रोड हत्या कांड का खुलासा – गंजबासौदा शहर पुलिस की  कार्रवाई – 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में
गंजबासौदा,
थाना गंजबासौदा शहर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक छुरी एवं एक डंडा जप्त किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना गंजबासौदा शहर से विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई
दिनांक 11.02.2026 को फरियादी हर्ष शर्मा निवासी राधाकृष्णपुरम कालोनी गंजबासौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी गौरव यादव के साथ प्रकाश मैरिज गार्डन से लौट रहे थे। बेहलोट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर विवाद किया गया तथा चाकू से हमला किया गया। हमले में गौरव यादव गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभ में अप.क्र. 95/2026 धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, बाद में मृत्यु होने पर धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी ग
गठित टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर--
👉राघवेंद्र उर्फ रघु राजपूत (34 वर्ष) निवासी बासौदा।
👉रमन दांगी (23 वर्ष) निवासी कामधेनु कालोनी बासौदा।
👉राशिद खान (25 वर्ष) निवासी परसौरा।
👉एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज