SIR के बाद विदिशा जिले में बढ़े 12,550 मतदाता... सिरोंज में सबसे अधिक बढ़ोतरी
16,888 नए नाम जुड़े, 4,338 नाम विलोपित
विदिशा।
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य के बाद कुल 12 हजार 550 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। पुनरीक्षण के दौरान जिले में 16 हजार 888 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 4 हजार 338 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 5 हजार 248 नए नाम जोड़े गए और 1 हजार 2 नाम हटाए गए, जिससे यहां 4 हजार 246 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई। बासौदा विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 539 नाम जोड़े गए और 891 हटाए गए, जिससे 3 हजार 648 की वृद्धि दर्ज हुई।
इसी प्रकार विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 21 नाम जुड़ने और 1 हजार 101 नाम हटने से 1 हजार 920 की वृद्धि हुई। कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार 331 नए नाम जुड़ने और 580 हटने से 1 हजार 751 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार 749 नाम जोड़े गए और 764 हटाए गए, जिससे 985 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा अन्य त्रुटियों में सुधार का कार्य किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें