गंजबासौदा,
पिछले तीन साल से लगातार भाग रही नगर से फाइनेंस कंपनी फिर भी नहीं जागा प्रशासन
ऐसा ही मामला फिर गंजबासौदा में फाइनेंस ऑफिस की आड़ में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पूर्व में भी भारतीय नामक कंपनी, विवेकानंद सोसाइटी, ओर भी अन्य कंपनियां लोगों का करोड़ों लेकर फरार है जांच जारी है ,,मंगलवार शाम को कई पीड़ितों ने थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि युवती ने लोन दिलाने का झांसा देकर दातार सिंह रघुवंशी से 7,000 रुपये, गजेंद्र सिंह दांगी से 22,000 रुपये, हल्के से 18,000 रुपये, बलवंत सिंह से 12,000 रुपये और छतर सिंह कुशवाहा से 9,000 रुपये वसूले। आठ महीने बाद भी न लोन मिला, न पैसे वापस हुए। पीड़ितों का कहना है कि युवती ने आधार, पैन कार्ड और बैंक के कोरे चेक भी लिए और अब पैसे मांगने पर चेक लगाने की धमकी दे रही है। 6 से अधिक पीड़ितों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें