भारत ने जीता शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप गोल्ड,विदिशा की इशिका मीणा ने इतिहास रच किया जिले को गौरवान्वित - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

भारत ने जीता शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप गोल्ड,विदिशा की इशिका मीणा ने इतिहास रच किया जिले को गौरवान्वित


भारत ने जीता शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप गोल्ड,विदिशा की इशिका मीणा ने रचा इतिहास
विदिशा.. नई दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित हुए दूसरे शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त  किया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को पराजित कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।
इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी इशिका मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपनी तेज़ खेल क्षमता, संतुलन और टीम भावना के साथ इशिका ने भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विदिशा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में गर्व और उत्साह का माहौल है।
विश्व कप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में भी देखने को मिला। जितेंद्र बघेल भारतीय पुरुष टीम के मैनेजर, रंजीत बिश्नोई टेक्निकल कमेटी हेड तथा जाकिर खान ऑफिसियल के रूप में शामिल रहे। इन सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और टीम प्रबंधन में अहम योगदान दिया।
इशिका मीणा की इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शूटिंग बॉल एसोसिएशन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने भी इस सफलता को विदिशा के लिए गौरव का क्षण बताया है। यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और आने वाली पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने का संदेश देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज