मंगल कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं सौभाग्यवती महिलाएं, घट यात्रा के साथ हुआ पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
*धवल वस्त्र में पुरुष और केसरिया वस्त्र पहनकर घट यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं
गंज बासौदा:-
हरीश भावसार
पंच कल्याणक महोत्सव के प्रथम दिन स्थानीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शांतिनगर त्योंदा रोड़ से घट यात्रा का शुभारंभ हुआ,जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल अयोध्या नगरी पहुंची। घट यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए, तो वहीं नगर के प्रमुख सेवादल घट यात्रा के सबसे आगे अपने दिव्य घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। वहीं शांतिनाथ जिनालय से प्रतिष्ठित होने वाले सभी जिन प्रतिमाओ को श्रद्धालु अपने मस्तक पर विराजमान कर घट यात्रा में शामिल हुए। घट यात्रा में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम् प्रभावी शिष्य एवं नवाचार्य समय सागर जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री विमल सागर एवं मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज का सानिध्य रहा। आयोजन स्थल अयोध्या नगरी में कार्यक्रम का कुशल निर्देशन ब्रह्म विनय भैय्या जी का रहा, जिनके मार्गदर्शन में पंडाल शुद्धि एवं वेदी शुद्धि मंत्रोच्चार द्वारा की गई। वहीं शुद्ध वस्त्रों को धारण कर इंद्रो ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सुअवसर प्राप्त किया। अभिषेक क्रियाविधि के उपरान्त मुनि श्री का आशीर्वचन सुनने का अवसर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें