वन विभाग का बड़ा कदम शिकायतों का तत्काल निवारण अब सिर्फ एक कॉल पर!
भोपाल,
अवैध कटाई, वन्यजीव अपराध और अतिक्रमण जैसी शिकायतों पर वन विभाग की ‘क्विक एक्शन’ योजना शुरू*
अब वन और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का इंतजार नहीं। राज्य सरकार ने स्टेट फॉरेस्ट कॉल सेंटर शुरू किया है, जो 26 जनवरी 2026 को वत्र मुख्यालय, तुलसीनगर भोपाल में शुरू हुआ।
इस पहल के तहत आमजन सीधे अपने शिकायत दर्ज कर सकते हैं अवैध कटाई, वन्यजीव अपराध, अतिक्रमण और अन्य वन-संबंधी मुद्दों पर। अब लंबी फ़ाइलों और इंतजार की जरूरत नहीं।
कॉल सेंटर के नंबर हैं *0755-2524000* और *0755-2524200*। एक कॉल और आपकी शिकायत सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचेगी, और उनका निराकरण तेजी से होगा।
वन विभाग का कहना है कि इससे प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। नागरिकों को समय पर राहत मिलेगी और वन संसाधनों की सुरक्षा मजबूत होगी। वन और पर्यावरण से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तुरंत कॉल करें। आपकी सूचना हमारे लिए अमूल्य है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें