नागपुर विश्व एकात्म महासम्मेलन"* 22 फरवरी को नागपुर में
समाज की एकता और अखंडता को परिभाषित करता यह महासम्मेलन जो की 22 फरवरी को नागपुर में आयोजित हो रहा है इस भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस
नागपुर। संत शिरोमणि संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता महासम्मेलन के भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में नागपुर शहर में एक प्रभावशाली पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। यह पत्रकार परिषद The Nagpur City Multistate Co-operative Bank के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई, जिसमें शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री ईश्वर धिरडे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए महासम्मेलन के उद्देश्य, रूपरेखा तथा सामाजिक एकात्मता के व्यापक संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह महासम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान करते हुए इसे एक जन-आंदोलन का स्वरूप देने की बात कही। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री सुधर्मा खोडे ने महासम्मेलन की तैयारियों की जानकारी साझा की। विदर्भ नामदेव शिंपी समाज के अध्यक्ष प्रमोद कोरमकर ने समाज की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं महेश्वरी शिंपी समाज के लक्ष्मीकांत मेंढरे ने इस आयोजन को सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पत्रकार परिषद में अखिलेशजी सरबेरिया, हेमंत जवंजाळ, दीपक नानोटकर, नाना धिरडे, राजेश बोबडे, नूतन पिंजरकर, रश्मी बोबडे सहित पसारे ताई समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महासम्मेलन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें