किसान को समृद्ध बनाने मनरेगा को जोड़ेंगे फलदार खेती से - केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

किसान को समृद्ध बनाने मनरेगा को जोड़ेंगे फलदार खेती से - केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह

किसान को समृद्ध बनाने मनरेगा को जोड़ेंगे फलदार खेती से - केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह

नये भारत का हो रहा है निर्माण - कृषि मंत्री श्री पटेल
छिंदवाड़ा के ग्राम सारोठ में ग्रामीण जल समितियों से परिचर्चा में हुए शामिल

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश का विकास तब होगा, जब गाँव का विकास होगा। गाँव का विकास तब होगा जब किसान समृद्ध होगा। किसान की समृद्धि खेती से होने वाले मुनाफे में है। खेती में मुनाफे के साथ किसान की जेब में पैसा आयेगा। जब खेत से कच्चा माल मिलेगा, कच्चे माल से उद्योग धंधे बढ़ेंगे, उद्योग धंधों से उचित आय मिलेगी, आय से पूँजी का निर्माण होगा और पूँजी से फिर खेती और गाँव का विकास होगा। यही देश की तरक्की का मूल मंत्र है। छिंदवाड़ा में सीताफल, संतरा, तरबूज, खरबूज के साथ बादाम, अंजीर, काजू, चिरौंजी आदि फलों की खेती की बहुत अधिक संभावनाएँ हैं।

जल संरक्षण के लिये बनाएँ कार्य-योजना

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष जल स्तर में दर्ज की जा रही गिरावट को देखते हुए हमें जल-संरक्षण के लिये कार्य-योजना बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना में शामिल ग्रामों के लिये एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य-योजना बनायें। उन्होंने निर्देश दिये कि मनरेगा में आगामी 6 माह में यह प्रोजेक्ट तैयार कर इसका क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करें तथा प्रोजेक्ट में प्रत्येक घर के लोगों के जॉब कार्ड बनायें और जो व्यक्ति मजदूरी करना चाहें, उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करायें। केन्द्रीय मंत्री ने मोहखेड़ ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन की सराहना भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज