केन बेतवा लिंक परियोजना से जिले के 86 ग्राम लाभांवित होंगे
विदिशा, दिनांक दस मार्च 2024
केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के लाभांवित ग्रामो में सोमवार 11 मार्च से कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रचार रथ भी आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने तक ग्रामो में भ्रमण कर परियोजना की जानकारियां व जल की उपयोगिता से जन-जन को अवगत कराएगा। कोठा बैराज सिंचाई परियोजना के केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से विदिशा जिले की दो तहसील कुरवाई एवं बासौदा के 86 ग्राम लाभांवित होंगे।
कोठा बैराज सिंचाई परियोजना के कार्यपालन यंत्री श्री आलोक खरे ने बताया कि परियोजना की लागत 515.18 करोड़ रूपए है बैराज की लम्बाई 283.50 मीटर, मिट्टी बांध की लम्बाई 2456.5 मीटर, जल भराव क्षमता 71.68 मिघमी, कोठा बैराज सिंचाई परियोजना जो केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की सहायक है जिससे 86 ग्रामो के 25 हजार से अधिक कृषक लाभांवित हांेगे। सैचय क्षेत्र 22270 हेक्टेयर, जबकि पेयजल हेतु 6.6 मिघमि संरक्षित किया जाएगा। बैराज कोठा एवं लेटनी मंे बनेगा।
कोठा बैराज परियोजना
कोठा बैराज परियोजना विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम कोठा के समीप निर्माणाधीन है प्रशासकीय स्वीकृति 515.18 करोड की प्रदान की गई है। लाभांवित ग्रामो के मुख्य मार्गो पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामवासियों के साथ गणमान्य
नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, महिला संगठन, शामिल होंगे।
केन बेतवा परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केन्द्रित नुक्कड नाटक, भजन मण्डलियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समस्त संभावित लाभांवित गांव के स्कूलों में जल पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता, खेल-कूद एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा वहीं लाभांवित गांव में जल पर आधारित दीवार लेखन से संदेशो का सम्पे्रक्षण किया जाएगा।
केन बेतवा लिंक परियोजना में विदिशा जिले की दोनो तहसील कुरवाई एवं बासौदा के सम्मिलित 86 ग्रामो में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराए जाने हेतु जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से दो प्रचार रथ ग्रामो में भ्रमण करेंगे जिसमें एलईडी सहित अन्य तमाम जानकारियां संधारित की गई है। उक्त प्रचार रथ 11 मार्च से अचार संहिता लागू होने तक ग्रामो में भ्रमण कर केन बेतवा लिंक परियोजना के उद्धेश्यों से जन-जन को अवगत कराएंगे। प्रचार रथ में लगी एलईडी पर परियोजनाओं से होने वाले लाभों एवं जल के महत्व पर केन्द्रित लागू फिल्मो का प्रदर्शन किया जाएगा। दोनो प्रचार रथो के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा रूटचार्ट तय किया गया है साथ ही विभागीय अधिकारी, कर्मचारी प्रचार रथ में मौजूद रहेंगे और आयोजनो को सुव्यवस्थित रूप से संपादित कराने में सहयोग करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें