विदिशा मेडिकल कॉलेज में 21 बा देहदान संपन्न
विदिशा,
स्वयं की देहदान वसीयत लिखने के बाद विदिशा जिले में मरणोपरांत देहदान एवं नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाने का मिशन देहदानी विकास पचौरी द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शुरू किया था जिसका सार्थक परिणाम अब आना शुरू हो गया है, और इसी माह में तीन मृत शरीरों का देहदान पूर्ण हुआ है जिन्हें मिलाकर अब विदिशा मेडिकल कॉलेज में विकास पचौरी के सहयोग से दान किए गए पार्थिव शरीरों की कुल संख्या 21 हो गई है.
विदिशा जिले के धतूरिया निवासी कमर सिंह दांगी ने 8 जुलाई 2018 को मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प लेकर वसीयत लिखी थी जिसमें जिक्र था कि मेरी मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर को किसी भी मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया जावे ताकि यह शरीर पीड़ित मानवता के काम आ सके,
कमर सिंह दांगी बीते कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज के दौरान 6 तारीख की रात भोपाल के निजी अस्पताल में इन्होंने अंतिम सांस ली.इसके बाद कमर सिंह के पार्थिव शरीर को पहले उनके निवास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी विदिशा लाया गया जहाँ परिवार जनों ने एवं ग्राम वासियों ने श्रद्धांजलि देकर देहदान यात्रा निकाली जो कि अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा पहुंची यहां कमर सिंह दांगी के पुत्र प्रेम सिंह दांगी , जसवंत दांगी , वलवीर दांगी , द्वारा समाजसेवी विकास पचौरी से सहयोग लेकर इनके मृत शरीर को दान कर दिया.
खिलान सिंह के देहदान के समय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ मनीष निगम, एनाटॉमी विभाग अध्यक्ष डॉ रश्मि देव पुजारी, डॉ सुजाता नेताम,डॉ ओम प्रकाश गौर, राकेश परिहार, संतोष कुशवाहा एवं समाजसेवी दिनेश बाजपेई,विकास पचौरी सहित कमर सिंह दांगी के परिवारजन गोविंद दांगी,धीरज दांगी,वीर सिंह दांगी,जगदीश सिंह दांगी, सुंदर सिंह दांगी,भारत सिंह दांगी एवं ग्राम वासी इष्ट मित्रो ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
विकास पचौरी ने बताया कि देहदान संकल्प प्रक्रिया पूर्णता नि:शुल्क है, संकल्प लेने वाले को सिर्फ आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है, प्रत्येक रविवार को शेरपुरा विदिशा स्थित सेवा घर में यह संकल्प प्रक्रिया पूरी की जा सकती है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें