सरकार से आर-पार की लड़ाई में मध्यप्रदेश के लघु समाचारपत्र,बड़े आंदोलन की आहट,हुये राजधानी में इकट्ठा बनी रणनीति, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 जून 2024

सरकार से आर-पार की लड़ाई में मध्यप्रदेश के लघु समाचारपत्र,बड़े आंदोलन की आहट,हुये राजधानी में इकट्ठा बनी रणनीति,

कई समस्याओं से जूझ रहे छोटे अख़बार 

एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर ऑफ़ इंडिया के प्रकाशकों की बैठक संपन्न 
जल्द ही प्रधानमंत्री से मिल सकते हे संपादक,
विपक्ष को भी सौंपेंगे मांग पत्र,
भोपाल,
 प्रदेश में प्रकाशित होने वाले छोटे अख़बार और पत्रिकाएं वर्तमान में कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं के समाधान के लिए अब एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर ऑफ़ इंडिया प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी चंदोला के निर्देश पर मध्यप्रदेश इकाई की बैठक भोपाल में आयोजित की गयी, जिसमें बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व लघु समाचार पत्र पत्रिकाओं की विभिन्न मांगों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें  उन्होंने घोषणा की थी कि वर्ष में 6 विज्ञापन लघु समाचार पत्र पत्रिकाओं को दिए जाएंगे, लेकिन  यह घोषणा खोखली साबित हुई। इस  कारण लघु समाचार पत्र पत्रिकाओं के प्रकाशक, संपादक एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर ऑफ़ इंडिया मध्यप्रदेश इकाई के बैनर तले  स्मार्ट पार्क भोपाल में एकत्रित हुए  एसोसिएशन के मध्य प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष  नितिन कुमार गुप्ता (दैनिक नित्य नमन टाइम्स)  ने  प्रकाशकों और संपादकों से चर्चा  कर उनकी समस्या सुनी। प्रकाशकों ने बताया कि छोटे मझौले समाचार पत्र पत्रिकाओं को सरकार की ओर से विज्ञापन न मिलने के कारण वह घाटे में चल रही हैं। समाचार पत्र पत्रिका की छपाई से संबंधित इंक, पेपर, प्लेट्स, ऑपरेटर की सैलरी और इन सब पर लगने वाले जीएसटी के चलते अब प्रकाशन में घाटे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ अन्य  प्रकाशकों का कहना था कि विज्ञापन के अलावा भी कई समस्याएं सामने आ रही हैं जैसे अधिमान्यता, संभाग द्वारा आल्टर पेपर की सूची , आरएनआई में एनुअल स्टेटमेंट जमा करने मे कठिनाई आ रही है। बैठक में प्रजा शक्ति के प्रकाशक नरेश बाथम ने बताया कि गत वर्ष ,आरएनआई की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ लोगों का एनुअल स्टेटमेंट जमा नहीं हो पाया और उनको पेनाल्टी लगा दी गई। इन 

सब  के बोझ तले दबे होने के बाद भी लघु समाचार पत्र, पत्रिकाएं शासन प्रशासन, निगम मंडलो  की  हर खबर ईमानदारी से  गांव कस्बो तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं परंतु सरकार द्वारा लघु समाचार पत्र, पत्रिकाओं को अनदेखा किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रकाशकों का प्रतिनिधि मंडल  संगठन के माध्यम से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं के अमल हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सोमवार को ज्ञापन देगा।  बैठक में राष्ट्रीय नगरीय एवं पंचायत समाचार पत्र के राजेंद्र बिंजवे, कृषि ओनर से विनीत अग्रवाल, साइन दर्शन से  रईस खान, प्रबुद्ध सन्देश से  अमित उपाध्याय, केशव कुंज  से राहुल गजभिए, मंडराई न्यूज़ से टिंकू मंडराई, ब्रह्म भारत के विमल कुंवर, चक्रधर समाचार से निशा गुप्ता, मून लाइट से मुन्नीर, बहादुर सिंह, संजीव संगरिया सहित अन्य  प्रिंट मीडिया के प्रकाशक संपादक  मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जल्द ही मध्यप्रदेश इकाई की  कार्यकारिणी समिति की घोषणा की जाएगी। वहीं संघठन की अगली नेशनल मीट 21  जून  को गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज