*नपा एवं पंचतत्व संरक्षण समिति ने करीब 350 पौधों का कराया रोपण !*
350 पौधे लगा
गंजबासौदा,
पंचतत्व सरंक्षण समिति एवं नगरपालिका परिषद के सयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत राजेन्द्र नगर स्थित लक्ष्मी बाई पार्क में "एक पौधा माँ के नाम" पर आज सैकड़ों लोगों ने पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष रीना देवेंद्र रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी विजय राय,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोज मिश्रा, जिला परिषद सदस्य गायत्री नरेंद्र रघुवंशी,समाजसेवी कांतिभाई शाह, भाजपा नेता देवेंद्र यादव, पंचतत्व समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह दांगी,प्रमोद सिंह राजपूत सहित बडी संख्या में पार्षद एवं नागरिकगण उपस्तिथ रहे ओर नपा द्वारा उपलब्ध कराए करीब 350 पौधे पार्क में स्थापित किये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें