आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी
15 जुलाई तक प्राप्त की जाएंगी दावे आपत्तियां
विदिशा,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नटेरन द्वारा जारी की गई है। विदिशा जिले की नटेरन परियोजना अंतर्गत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 12 सहायिकाओं का अनन्तिम चयन हुआ है। अनन्तिम चयन पर 15 जुलाई 2024 तक परियोजना कार्यालय नटेरन, जिला विदिशा में दावा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची में आंगनबाड़ी केंद्र नेहरयाई में कार्यकर्ता पद के लिए श्रीमती रोशनी यादव पति श्री कमर सिंह तथा आंगनबाड़ी केंद्र महूठा में सहायिका पद के लिए श्रीमती संगम सेन पति श्री लक्ष्मण, आंगनबाड़ी केंद्र पीपलधार में सहायिका पद के लिए श्रीमती अंजो अहिरवार पति श्री लालाराम, आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुर में सहायिका पद के लिए श्रीमती रेखा अहिरवार पति श्री बृजमोहन, आंगनबाड़ी केंद्र खूसौर में सहायिका पद पर श्रीमती विनीता कुशवाहा पति श्री रणधीर, आंगनबाड़ी केंद्र पिपरिया में सहायिका पद पर श्रीमती राजश्री अहिरवार पति श्री शेरसिंह, आंगनबाड़ी केंद्र मूडराशेरपुर में सहायिका पद पर श्रीमती रजनी चिढ़ार पति श्री बालमुकुंद, आंगनबाड़ी केंद्र इस्लामनगर बबचिया में सहायिका पद पर श्रीमती रफीला बी पति श्री अजहरुद्दीन, आंगनबाड़ी केंद्र इमलिया में सहायिका पद पर श्रीमती ज्योति मीना पति श्री प्रदीप, आंगनबाड़ी केंद्र मुडरी खिरनी में सहायिका पद पर श्रीमती राजबाई जाटव पति श्री भगवान सिंह, आंगनबाड़ी केंद्र राजौदा में सहायिका पद पर श्रीमती वैशाली रघुवंशी पति श्री धर्मेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र पड़रिया जागीर में सहायिका पद पर श्रीमती शहनाज पति श्री हलीम एवं आंगनबाड़ी केंद्र शमशाबाद में सहायिका पद पर श्रीमती सुहानी मोदी पति श्री अनिकेश के नाम शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें