अपहरणकर्ता, गिरफ्त में।
नवालिको का अपहरण कर देह व्यापार वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
सलामतपुर में मिला अपह्त बालक
नवागत एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा
गंजबासौदा,
ग्राम ककरावदा टपरा से आदिवासी नवालिक बालक, बालिका का अपहरण और बालिका से देहव्यापार कराने वाले लोगों को ग्रपतार किया
एक ही दिन में दो नाबालिक आदिवासी बच्चों के अपहरण के मामले को नवागत एसपी रोहित काशवानी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को शीर्घ गिरफ्तार करने निर्देशित किया था। जिस पर एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रवाना की गई। तलाश के दौरान अपहृत बालक सलामतपुर में अपनी बहन के यहां मिला जिससे पूछताछ में पता चला बालिका को अपहरणकर्ता मंडीदीप ले गए। परिजनों से पूछताछ और मुखबिर कि सूचना पर जानकारी लगी की अपहरणकर्ता भोपाल से राजस्थान ले जाने वाले है, लोकेशन के आधार पर नरसिंहगढ़ थानाप्रभारी से संपर्क कर नकावंदी कराकर उनको पकड़वाया गया। बालिका से पूछताछ में पता चला कि दूर की रिश्ते में मोसी संगीता, उसका नाबालिग भाई और संगीता का पति राहुल शर्मा बहला फुसलाकर मंडीदीप , फिर भोपाल सुभाष कालोनी सेमरा के एक कमरे में उसके साथ मौसा और उनके साथियों ने अनेतिक कार्य कर उसे 50000 में बेच दिया था। पुलिस द्वारा उक्त मामले में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में शहर थाना निरीक्षक संजीव कुमार चोकसे, थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, दिव्या परासर, वीरेंद्र पाल, सहायक उपनिरीक्षक शिवरतन मांझी, प्रधान आरक्षक पवन जैन, सीताराज, शशि चोबे, आरक्षक सोनम भदोरिया, अंजली चौहान , राजू जाट, शिव प्रताप सिंह, सर मन साहू, आजाद सिंह, केशव सिंह राजपूत थाना नरसिंहगढ़ की सराहनीय भूमिका रही
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें