विदिशा जिले में सड़क निर्माण में घोटाला!
विदिशा / कुरवाई
जिले के ग्राम सिरनोटा और उमरछा के बीच बनने वाली सड़क का रास्ता बदल दिया गया है, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रानी अहिरवार ने लगाया बड़ा आरोप ,
जिससे आदिवासी और हरिजन समुदाय को नुकसान होगा। सर्वे में शामिल राजस्व खसरा नंबरों के बावजूद रसूखदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क का रास्ता बदल दिया गया है। कुल्हार रेलवे क्रासिंग से उमरछा ग्राम तक बनने वाली करीब 04 किलोमीटर की यह सड़क 04 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस सड़क निर्माण में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क को रसूखदारों के खेतों से मोड़ देने से सेकड़ो की तदात में हरे भरे वृक्षों को धराशाही किया जा रहा लेकिन जहां से शासकीय भूमि से सर्वे किया गया था उस भूमि से इतनी तादात में वृक्ष सड़क निर्माण में नही आ रहे थे। लेकिन जहां से अधिकारियों ने साठगांठ कर सड़क निर्माण की अनुमति दे दी है वह सड़क कुछ दिन बाद केवटन नदी पर बनने वाले कोठा बैराज डेम के पानी से डूब में आ जायेगी। जिससे इन ग्रामो के आदिवासियों को उक्त सड़क का लाभ नही मिल सकेगा।
इस सड़क निर्माण से जनजातीय समूह को प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का लाभ मिलने वाला था, लेकिन अब यह सड़क रसूखदारों को फायदा पहुंचाएगी। सड़क निर्माण पूर्व सर्वे अनुसार किया जाए इसी को लेकर जिला परिषद सदस्य रानी अहिरवार ओर प्रगतिशील कृषिक मनु शर्मा के नेतृव में दर्जनों आदिवासीयो ने चक्काजाम कर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें