संबल योजना अंतर्गत विदिशा जिले के 49 हितग्राहियों के खातों में 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि जारी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

संबल योजना अंतर्गत विदिशा जिले के 49 हितग्राहियों के खातों में 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि जारी


मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत विदिशा जिले के 49 हितग्राहियों के खातों में 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि जारी 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के पात्र हितग्राही परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर विदिशा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 49 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई।
जारी की गई राशि में सामान्य मृत्यु के 41 प्रकरणों के अंतर्गत हितग्राहियों के परिजनों को 82 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। वहीं दुर्घटना में मृत्यु के 7 प्रकरणों में कुल 28 लाख रुपये की राशि संबंधित परिवारों को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांगता के 1 प्रकरण में हितग्राही को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए राज्य शासन की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना है। योजना के अंतर्गत मृत्यु, दुर्घटना, दिव्यांगता जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवारों को संबल दिया जाता है, जिससे वे कठिन समय में आत्मनिर्भर रह सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संबल योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका भरोसा शासन की योजनाओं पर और अधिक मजबूत हो रहा
जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का हो रहा निराकरण 
162 आवेदनों में से 96 का हुआ निराकरण, शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही के निर्देश 
विदिशा, दिनांक 16 दिसम्बर 2025
     
डेयरी केसीसी के प्रकरणो, डॉ. अंबेडकर कामधेनू योजना, आचार्य विद्यासागर योजना एवं एनएलएम की प्रगति की समीक्षा (पशुपालन विभाग)।आकांक्षी जिला अंतर्गत निर्धारित केपीआई इंडिकेटर्स की समीक्षा।री-केवायसी की प्रगति की समीक्षा।पोर्टल पर दर्ज आर.आर.सी की समीक्षा।
नोडल अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ नियत समय पर स्वयं बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे ताकि कोई विपरीत परिस्थितियों का सामना न करना पड़े

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज