मप्र में स्थानांतरण नीति को लेकर शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला,
17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे तबातले
होमगार्ड जवानों कों
तीन साल में दो माह का ऑफ सभी के लिए कर दिया है
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को श्योपुर आने को लेकर सीएम ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में चितों की शिफ्टिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। श्योपुर में पीएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने को कहा है। इसकी विधिवत प्रेसी जल्द जारी की जाएगी। होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया- मिश्रा ने बताया कि 2016 के नियम में विसंगति थी कि कुछ लोगों को तीन साल में दो माह का ऑफ मिलता था। किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था। कैबिनेट ने इस विसंगित को दूर करके तीन साल में दो माह का ऑफ सभी के लिए कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 होमगार्ड को एसडीईआरएफ में प्रतिनियुक्ति में पदस्थ करने का भी निर्णय लिया गया है। ऑटो रिक्शा विनिमय स्कीम 2021 लागू करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग परमिट दिए जाएंगे। इनके अलग-अलग रंग होंगे। सीएनजी को छूट दी जाएगी। पटिया सीट कोई भी नहीं लगाएगा। इस तरह के सुधार भी किए गए है। मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना को भी मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 को स्वीकृति दी है। इसके तहत कॉलेज में आने पर लाडली लक्ष्मी को 1 लाख 45 हजार रुपए मिलने लगेंगे। इसके अलावा कुछ संसोधन विधेयक भी विधानसभा में जाने के लिए प्रस्तुत किए है। इसमें मध्य प्रदेश वेट विधेयक, माल-सेवा कर संशोधन विधयेक -2022 और मध्य प्रदेश स्टाप विधेयक 2022 है। यह सभी विधानसभा में जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें