एक लाख पद ख़ाली तो मात्र आठ हज़ार पदों पर नई भर्ती क्यों कमल नाथ..? - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

एक लाख पद ख़ाली तो मात्र आठ हज़ार पदों पर नई भर्ती क्यों कमल नाथ..?



बैकलाग पदों के अतिरिक्त 51000 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों
की भर्ती की जाये: कमलनाथ
सभी ज़िलों के रिक्त पद भर्ती प्रक्रिया में शामिल किये जाये: कमलनाथ
एक लाख पद ख़ाली तो मात्र आठ हज़ार पदों पर नई भर्ती क्यों ?ः कमल नाथ

भोपाल, 

राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा मनमाने तरीके से आयोजित कर रही है। परीक्षा के जारी विज्ञापन में प्रदेश के युवा बेरोजगारों की वास्तविक मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कही। उन्होंने पत्र में युवाओं की न्यायोचित मांगों पर विचार करने और उसका उचित समाधान करने का आग्रह किया है। 
श्री कमलनाथ ने पत्र में कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन इस परीक्षा में कुल 18000 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। बैकलाग भर्ती के लिए 10,000 पद और शेष वर्गों के लिए 8000 पदों की भर्ती की जा रही है। दूसरी तरफ प्रदेश के बेरोजगार युवा बैकलाग के अलावा 51 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। जिसका न्यायोचित तरीके से समाधान किया जाये।
उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि अभ्यर्थी यह भी मांग कर रहे हैं की प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के विज्ञापन में प्रदेश के सभी जिलों के रिक्त पदों का उल्लेख नहीं किया गया है। यदि प्रदेश के समस्त जिलों के रिक्त पदों को विज्ञापन में शामिल किया जाए तो प्रदेश के युवा बेरोजगारों को रोजगार और न्याय प्राप्त हो सकेगा। 
श्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राथमिक शाला में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण एकल शिक्षक शालाओं की संख्या अत्यधिक है। प्रदेश में शिक्षक छात्र अनुपात भी राष्ट्रीय मानक के अनुरूप नहीं है, उपरोक्त कारणों से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रतिकूल तौर पर प्रभावित हो रही है जिसकी क्षति अंततः भावी पीढ़ी को भोगनी होगी।
श्री कमलनाथ ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर अत्यधिक चिंतनीय है आज बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग निराश आक्रोशित है और इस कारण से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी अधिकाधिक पदों पर भर्ती की जाना आवश्यक है। उन्होंने पत्र में लिखा कि उपरोक्त स्थितियों में युवा वर्ग की भर्ती के संबंध में मांग उचित प्रतीत होती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज