राष्ट्रपति द्वारा मंगलवार को विदिशा कलेक्टर भार्गव को किया जाएगा पुरूस्कृत
विदिशा,
राष्ट्रपति महोदय द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया को डिजिटल रिकार्ड संधारण के कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्यों के संपादन पर 18 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा। इस हेतु विदिशा कलेक्टर, अपर कलेक्टर और अधीक्षक भू-अभिलेख दिल्ली रवाना हुए हैं, सोमवार 17 जुलाई को पुरस्कार की रिर्हसल उपरांत 18 जुलाई को विदिषा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव समेत पूर्व उल्लेखित अधिकारियों को राष्ट्रपति महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा डिजीटल इंडिया लैंड रिकार्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत विदिशा जिले में शत प्रतिशत डिजीटल रिकार्ड संधारण होने पर विदिशा जिला भूमि सम्मान पुरस्कार (प्लेटिनम ग्रेड सर्टिफिकेट) के लिए चयनित हुआ है।
राष्ट्रपति महोदय द्वारा 18 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में नौ राज्यों के चयनित 68 जिलो के अधिकारियों को भूमि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विदिशा सहित प्रदेश के 15 जिले शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें