ट्रैक्टर ओर आटो की भिड़ंत में छह महिला शिक्षिकाएं हुई घायल
गंजबासौदा
स्कूल जाते समय सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया सुबह सुबह बस न मिलने के कारण महिला शिक्षिकाओं ने एक सवारी ऑटो में सवार होकर बासौदा से त्योंदा क्षेत्र के स्कूल जा रही थीं अभी ग्राम ककरावदा के पास तेज ऑटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई इस हादसे में करीब 6 महिला शिक्षिकाएं घायल हो गईं ओर एक की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है बताया जा रहा है बाकी को राजीव गांधी चिकित्सालय में भर्ती किया गया बताया जा रहा है कि गत 21 अप्रैल को अधिक कई बसें शादी समारोह में लगी होने के कारण शिक्षिकाओं को बस नहीं मिल सकी जिसके चलते उन्हें मजबूरी में ऑटो से सफर करना पड़ा इसी दौरान रास्ते में ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है सूत्रों के मुताबिक अप डाउन करने वाले शिक्षकों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें