गंज बसोदा:-
शिक्षिका की लापरवाही से छात्रा के भविष्य पर लटकी तलवार (केंद्रीय विद्यालय का मामला) : आए दिन शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की ख़बरें सुनायी देना एक आम सी बात हो गयी है l जैसे सरकारों ने शिक्षकों को नौनिहालों के भविष्य से खेलने की खुली छूट दे रखी हो l ऐसा ही एक मामला नगर के पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय का सामने आया है जहां प्रतीक्षारत सूची में आई एक छात्रा को विद्यालय की एक शिक्षिका के द्वारा फोन कर जानकारी दी गई की आपकी पुत्री का दाखिला निश्चित हो गया है और आप अपनी पुत्री का स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर एक-दो दिन में स्कूल में उपस्थित हों l छात्रा के पिता के द्वारा पुन: पूछने पर भी जानकारी दी गई आपकी पुत्री का दाखिला निश्चित हो गया है छात्रा के पिता ने शाम को उन्हीं शिक्षिका को फोन लगाकर पूछना चाहा लेकिन शिक्षिका के द्वारा फोन नहीं उठाने पर पिता ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया और उसे मैसेज के जवाब में हां का उत्तर आया इसके बाद ही अगले दिन छात्र के पिता अपने बाकी के कागजात लेकर स्कूल पहुंचे तब भी वहां मौजूद शिक्षिका ने कहा कि कागज़ात तो सही है परंतु आप पहले स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर कल उपस्थित हों इसके बाद अगले दिन जब छात्रा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर और समस्त दस्तावेज लेकर छात्रा के पिता छात्रा सहित स्कूल में प्रवेश के लिए उपस्थित हुए तो वहां उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री का नाम तो अभी भी प्रतीक्षारत सूची में ही है जिसे सुनकर छात्रा के पिता के पैरों के नीचे से जमीन सरक गई और उन्होंने कई बार निवेदन किया कि इससे तो छात्रा का भविष्य अंधकार में हो जाएगा परंतु किसी के भी द्वारा वहां उनकी इस मार्मिक अपील को नहीं सुना गया और उन्हें वहां से वापस भगा दिया गया l छात्रा के आगे की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है या फिर छात्रा को किसी प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने पर उन्हें प्रवेश फीस पुनः देना पड़ सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा l सूचना है कि छात्रा के पिता ने शिकायत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के अध्यक्ष के तौर पर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को की है अब देखना होगा की किस पर क्या कार्रवाई होती है या हमेशा की तरह सरकार के नुमाइंदे नौनीहालों के भविष्य से यूं ही खेलते रहेंगे l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें