किसानों की समस्यायों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सोंपा ज्ञापन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

किसानों की समस्यायों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सोंपा ज्ञापन

गंजबासौदा ,
किसानों की आवाज़—अब नहीं दबेगी! 
किसानों की समस्यायों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 
 वर्तमान में प्रदेश के किसानों को गेहूं खरीदी एवं समर्थन मूल्य से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर किसान अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और आगामी कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु जिला कांग्रेस कमेटी विदिशा के प्रभारी पूर्व मंत्री मा  प्रभु सिंह ठाकुर ,  पूर्व मंत्री वीरसिंह रघुवंशी , जिला कांग्रेस कमेटी विदिशा के अध्यक्ष  मोहित रघुवंशी  एवं पूर्व विधायक, बासौदा  निशंक जैन  की गरिमामयी उपस्थिति में, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष  विनीत दांगी  एवं किसान कांग्रेस गंज बासौदा विधानसभा के नेतृत्व में अनुभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा 
👉 मुख्य मांगें:
* ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाई जाए
* समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए
* मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी और छाया की उचित व्यवस्था की जाए
* सभी फसलों की मण्डी में सरकारी समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदी पर रोक लगाई जावे।
* सरकार द्वारा गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी 2 दिवस में चालू की जावे ।
* सफाई अव्यवस्था मण्डी प्रागंण्ड में कचरे का ढेर और जगह-जगह गदंगी है और फैले दूषित पानी से शासन इस ओर ध्‌यान केन्द्रित करें जिससे सफाई व्यवस्था हो सके ।
* उपज विक्रय के बाद तत्काल भुगतान (पेमेंट) सुनिश्चित किया जाए
खरीदी प्रक्रिया में मांग मसूर की खरीदी सरकार द्वारा 2 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाव से की बढ़ाकर 4 क्विटंल प्रति बीघा की जावे ।
🙏 आप सभी किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस किसान हित की आवाज़ को मजबूत बनाएं।
🗓 दिनांक: 06/04/2026 (सोमवार)
🕐 समय: दोपहर 11 बजे
📍 स्थान: न्यू गल्ला मंडी प्रांगण, गेट बरेठ रोड, गंजबासौदा
✍️ निवेदक: किसान कांग्रेस, गंजबासौदा
तोरण सिंह रघुवंशी
विधानसभा अध्यक्ष, किसान कांग्रेस गंज बासौदा
✊ “जब किसान की आवाज़ बुलंद होती है, तभी व्यवस्था झुकती है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज