आईपीएस एसोसिएशन ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी की निंदा*, कार्रवाई की मांग - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आईपीएस एसोसिएशन ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी की निंदा*, कार्रवाई की मांग

आईपीएस एसोसिएशन ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी की निंदा*, कार्रवाई की मांग
भोपाल, 
मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन ने पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन ने इस मामले में प्रेस नोट जारी कर इसे निंदनीय और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत बताया है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, विधायक लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल एक पुलिस अधिकारी का अपमान है, बल्कि उनके परिवार के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की गई है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।
एसोसिएशन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण और भाषा में संयम व मर्यादा बनाए रखें। इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता को आहत करता है तथा अधिकारियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
आईपीएस एसोसिएशन, मध्यप्रदेश ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिविल सेवा दिवस के अवसर पर इस तरह की घटना का सामने आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे प्रशासनिक तंत्र के सम्मान पर प्रश्नचिह्न लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज